Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पासपोर्ट जल्द बनवाने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते एजेंट गिरफ्तार

summer express , जालंधर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में कार्रवाई करते हुए एक निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एजेंट ने पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के नाम पर पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई फिल्लौर तहसील के गांव कंडोला खुर्द निवासी एक महिला की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और उसकी पुलिस वैरिफिकेशन भी पूरी हो चुकी थी। इसके बाद वह जालंधर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में मूल दस्तावेज लेकर पहुंची। वहां संबंधित डीलिंग हैंड ने उसे बताया कि उसकी पुलिस वैरिफिकेशन क्लीयर नहीं हुई है।

प्रवक्ता के मुताबिक, कार्यालय से बाहर निकलने के बाद बूथ के पास निजी पासपोर्ट एजेंट एनपी सिंह और हरदीप कौर ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। दोनों ने कथित तौर पर पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से बिना पुलिस वैरिफिकेशन के पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और रिश्वत देने के बजाय विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी से संपर्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हरदीप कौर को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में नामजद दूसरे आरोपी नरिंद्र पाल सिंह उर्फ एनपी सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। विजिलेंस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पासपोर्ट जल्द बनवाने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते एजेंट गिरफ्तार

summer express , जालंधर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में कार्रवाई करते हुए एक निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एजेंट ने पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के नाम पर पासपोर्ट कार्यालय के...

सुखदेव विहार में तेज रफ्तार i20 ने ऑटो-रिक्शा और रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत

summer express , नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार सफेद i20 कार ने ऑटो-रिक्शा और एक रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

गुरुग्राम में निजी विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र से मारपीट, पुलिस ने छह को चेतावनी देकर छोड़ा

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।  सुबह सफेद रंग की थार से एक छात्र को टक्कर लगने के बाद कार सवार कुछ छात्रों ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब डेढ़ मिनट तक...

एशियन गेम्स में हिसार की मनीषा और निकिता ने जीता कबड्डी में स्वर्ण

summer express , हिसार। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में हिसार जिले की दो बेटियों मनीषा रोहिल और निकिता कुमारी की भी अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ी एशियाई चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम...

अंबाला में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, परिचालक की मौत, 10 घायल

summer express ,अंबाला। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कालका चौक से कुछ आगे  सुबह यात्रियों से भरी स्लिपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.