Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीमेंट के दाम बढ़ने पर लोगो ने जताई चिंता, रियायती दरों पर बिक्री की मांग

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीमेंट के प्रति बैग 10 रुपये महंगे होने के बाद इसकी कीमत 410 रुपये से बढ़कर 420 रुपये हो गई है। निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इस बढ़ोतरी का सीधा असर मकान निर्माण के बजट पर पड़ने की आशंका है।स्थानीय निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने सीमेंट की कीमतों में हुई वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन से प्रदेशवासियों को रियायती दरों पर सीमेंट उपलब्ध करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ रही निर्माण लागत का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमाचल में सीमेंट उद्योग को प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय परिस्थितियों का लाभ मिलता है, लेकिन प्रदेश के आम लोगों को इसका पर्याप्त फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सीमेंट उद्योग से होने वाले आर्थिक लाभ में प्रदेश की जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।उन्होंने सीमेंट कंपनियों के भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि भारी ट्रकों के लगातार आवागमन से कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। साथ ही सड़क किनारे रहने वाले लोगों को धूल और प्रदूषण के कारण मकानों की सफेदी व मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।गुप्ता ने सरकार से मांग की कि इस समस्या के समाधान के लिए विशेष काउंसिल या अन्य प्रभावी व्यवस्था गठित की जाए। इससे प्रदेशवासियों को रियायती दरों पर सीमेंट उपलब्ध कराने और मकान निर्माण का खर्च कम करने में मदद मिल सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 11 बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए CIA-1 करनाल की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद...

सीमेंट के बढ़ते दामों पर सुधीर शर्मा ने घेरा सुक्खू सरकार, बोले- जनता में बढ़ रही नाराजगी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में सीमेंट के बढ़ते दाम, एचपीटीडीसी कर्मचारियों के वेतन, निर्माण कार्यों और नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार की...

मंडकोला में बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

summer express ,सुन्दर कुंडू , पलवल। जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव मंडकोला में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सहगल फाउंडेशन की संयुक्त सीएसआर पहल के तहत बाबा नंददास तालाब का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के बाद तालाब का उद्घाटन जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस...

पाबड़ा के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी, 1.5 किलो चांदी का सामान ले गया चोर

summer express , बरवाला। पाबड़ा गांव स्थित मां चंडके देवी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बरवाला थाना पुलिस ने मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री की शिकायत पर मामला...

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

भावना के पूरे परिवार ने खेतों में देखा मैच, वहीं पर मनाया जीत का जश्न Summer express/मंडी/धर्मवीर-: एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.