Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान, बोलीं- CM की ओर से अभी नहीं आया प्रस्ताव

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान, संगठन में अनुशासन पर भी सख्त संदेश

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय शिमला में लगातार दो दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव उनके सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्ताव मिलने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं, संगठन में खींचतान को लेकर उन्होंने कहा कि थोड़ी-बहुत खींचतान हर जगह होती है और संगठन व सरकार के बीच किसी तरह का विरोध नहीं है।

संगठनात्मक बैठकों में सामने आईं शिकायतें

रजनी पाटिल ने बताया कि दो दिनों तक चली बैठकों में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि करीब 90 फीसदी जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने शिकायत की कि ब्लॉक अध्यक्ष उनकी बात नहीं सुनते। पाटिल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अनुशासन को लेकर भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की लगभग सभी कमेटियों का गठन किया जा चुका है और जहां अभी नियुक्तियां बाकी हैं, वहां जल्द प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की बात रखने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में लोगों के बीच जाएगी और स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पेपर लीक के मुद्दे को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसे जनता के बीच लेकर जाएगी। पाटिल ने दावा किया कि पेपर लीक के कारण 70 से 80 बच्चों ने आत्महत्या की।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पाटिल ने इसकी सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

चुनाव आयोग पर तीखे हमले, EVM को लेकर कांग्रेस का रुख

प्रेस वार्ता के दौरान रजनी पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘देश का गद्दार’ कहा और जेल में डालने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग अब ज्ञानेश कुमार को लेकर ‘It’s Done Bro’ कह रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पाटिल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब ‘चोर आयोग’ बन चुका है।EVM को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस की मांग सामने रखी। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम से चुनाव न कराने की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सोमवार को हिमाचल प्रदेश के हर जिले में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए और दोनों के बीच मिलीभगत का दावा किया।हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए पाटिल ने दावा किया कि कांग्रेस को उम्मीद के विपरीत हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 13 करोड़ लोगों के वोट काटे जाने का दावा किया। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत आंकड़े या दस्तावेज सार्वजनिक किए, इसका उल्लेख उपलब्ध कॉपी में नहीं है।महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए भी रजनी पाटिल ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वहां वोट चोरी के साथ पार्टियां भी चोरी हुईं और महाराष्ट्र में एनसीपी का उदाहरण दिया।कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर लगातार काम करेगी। आने वाले दिनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के साथ-साथ जनता से सीधे संवाद पर भी जोर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.