Summer express, लुधियाना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा और खुशवंत सिंह गीगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। गोशा ने उन्हें लोई और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। टम्टा नशे के खिलाफ आयोजित जागरूकता यात्रा में शामिल होने के लिए लुधियाना पहुंचे हैं।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गोशा ने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ जागरूकता, शिक्षा और खेलों को भी बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के जमीनी परिणामों पर चर्चा करने की आवश्यकता बताई।
गोशा ने कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर युवाओं के भविष्य के लिए ठोस कदमों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल, शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों से जुड़ने की अपील की।
स्वागत के अवसर पर मुख्तियार सिंह, सिकंदर सिंह, प्रियंका मीना, वीर सिंह ढेसी, विनोद कुमार, सुखविंदर सिंह, विजय गुप्ता और प्रभजीत सिंह पंधेर सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।