Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NH-152 पर हुड़दंग और तेज रफ्तार का मामला:CIA कलायत ने 6 आरोपियों को दबोचा, 5 वाहन जब्त

Summer express/कैथल, बलिंदर-: अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए पांच वाहनों को भी जब्त किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, सुनील, साहिल और सुमित, कैथल निवासी नमनप्रीत तथा बलबेहड़ा निवासी राजेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे खरक पांडवा के पास NH-152 पर कई वाहन तेज गति और कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे थे।वाहनों में सवार लोग सड़क पर शोर-शराबा करते हुए जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ एंबुलेंस के आवागमन में भी परेशानी की स्थिति पैदा होने की सूचना मिली।जांच में सामने आया कि जयप्रकाश उर्फ जेपी 22 सितंबर को जिला जेल करनाल से जमानत पर बाहर आया था। उसके साथी कई वाहनों में उसे लेने के लिए करनाल जेल पहुंचे थे। वहां से लौटते समय तितरम से खरक पांडवा की ओर NH-152 पर कथित रूप से तेज गति से वाहन चलाने और हुड़दंग करने का मामला सामने आया।राहगीरों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी, जिसके बाद थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। सीआईए कलायत ने जांच आगे बढ़ाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांच वाहनों को भी कब्जे में लिया है।सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों पर सीएम सुक्खू बोले—अगर बातें सामने आ रही हैं तो कहीं न कहीं गलती जरूर हुई है

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की बातें सामने आ रही...
Summer Express - गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या की कोशिश

NH-152 पर हुड़दंग और तेज रफ्तार का मामला:CIA कलायत ने 6 आरोपियों को दबोचा, 5 वाहन जब्त

Summer express/कैथल, बलिंदर-: अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए पांच वाहनों को भी जब्त किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की...

अंबाला में गली विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों के घर चस्पा किए नोटिस

Summer express/अंबाला-: अंबाला छावनी के महेश नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित अजीत नगर में गली निर्माण को लेकर हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई थी, जिसमें राजेश कुमार समेत कई लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अंबाला...

नागरिक अस्पताल तीसा को चाहिए अपना भवन, 100 बेड की सुविधा के बावजूद मरीज परेशान

Summer express/चंबा , मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा को सरकार ने 100 बिस्तरों की सुविधा तो प्रदान कर दी है, लेकिन पर्याप्त भवन और सुविधाओं के अभाव में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस अस्पताल में रोजाना 300...

कांगड़ा से हिमाचल में बेसबॉल को मिलेगी नई रफ्तार, राज्य या राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में बेसबॉल को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने और नई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की कवायद तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश बेसबॉल संघ की नई कार्यकारिणी ने कांगड़ा से प्रदेश में बेसबॉल के विस्तार की शुरुआत करने का फैसला लिया है। संघ की ओर से कांगड़ा जिले में जल्द...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.