Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी धमकियां, फैलाई अराजकता, FIR होनी चाहिए दर्ज

Summer express/शिमला,संजू- रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस दौरान उन्होंने हिमाचल निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी।

निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी हताशा में इस तरह के प्रदर्शन कर रही है। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यक्ति बार-बार नेता बनने का प्रयास कर रहा है और इसी वजह से कांग्रेस हताश है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब इस नेता को देश भी झेल रहा है और कांग्रेस पार्टी भी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता संवैधानिक पद पर होते हुए संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का पुतला फूंक रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन विभाग के बोर्ड पर कालिख पोती और कार्यालय को आग लगाने की धमकी तक दी। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन विभाग के बाहर सरकार में बैठे लोगों ने अराजकता का माहौल बनाया। उन्होंने धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

प्रभारी रजनी पाटिल के बयान पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल प्रदेश से ही नहीं, बल्कि अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोलते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा से लेकर जनसभा तक विधायकों को मंत्री बनाने की घोषणा की गई, लेकिन अब पता चला है कि मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव ही अब तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को एक्सपोज कर दिया है। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, अब मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव कब देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

निर्वाचन विभाग के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी धमकियां, फैलाई अराजकता, FIR होनी चाहिए दर्ज Summer express/शिमला,संजू- रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात...

आटा लेने निकला 19 वर्षीय साहिल हादसे का शिकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Summer express/पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर अनाज मंडी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पिहोवा शहर के अमृतसरी फार्म निवासी साहिल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष...

कल्याण गौशाला की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, एक साल में 100 गोवंश की मौत का दावा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- : धारटटोह के बीडीसी सदस्य कुलदीप ठाकुर ने कल्याण गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन और बीडीटीएस प्रबंधन से तत्काल सुधार की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक से मुलाकात कर गौशाला की स्थिति से अवगत करवाया और उचित कार्रवाई की मांग...

मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों पर सीएम सुक्खू बोले—अगर बातें सामने आ रही हैं तो कहीं न कहीं गलती जरूर हुई है

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की बातें सामने आ रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.