Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आटा लेने निकला 19 वर्षीय साहिल हादसे का शिकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Summer express/पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर अनाज मंडी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पिहोवा शहर के अमृतसरी फार्म निवासी साहिल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार साहिल देर शाम बाइक पर सवार होकर घर से आटा लेने के लिए पिहोवा शहर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी के पास पहुंचा, इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की पहचान की जा सके।बताया जा रहा है कि साहिल के पिता की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी थी। पिता के निधन के बाद उसकी मां छोटे बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी और फिर ससुराल वापस नहीं लौटी। इसके बाद साहिल अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था।साहिल अपने बुजुर्ग दादा-दादी का इकलौता सहारा था। वह घर के कामकाज के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करता था। आटा लेने के लिए घर से निकला साहिल जब वापस नहीं लौटा तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की खबर सुनकर दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आटा लेने निकला 19 वर्षीय साहिल हादसे का शिकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Summer express/पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर अनाज मंडी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पिहोवा शहर के अमृतसरी फार्म निवासी साहिल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष...

कल्याण गौशाला की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, एक साल में 100 गोवंश की मौत का दावा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- : धारटटोह के बीडीसी सदस्य कुलदीप ठाकुर ने कल्याण गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन और बीडीटीएस प्रबंधन से तत्काल सुधार की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक से मुलाकात कर गौशाला की स्थिति से अवगत करवाया और उचित कार्रवाई की मांग...

मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों पर सीएम सुक्खू बोले—अगर बातें सामने आ रही हैं तो कहीं न कहीं गलती जरूर हुई है

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की बातें सामने आ रही...
Summer Express - गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या की कोशिश

NH-152 पर हुड़दंग और तेज रफ्तार का मामला:CIA कलायत ने 6 आरोपियों को दबोचा, 5 वाहन जब्त

Summer express/कैथल, बलिंदर-: अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए पांच वाहनों को भी जब्त किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.