Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों के दौरान आयोग के कुछ फैसलों पर करीब 14 बार आपत्तियां दर्ज की हैं। उनके अनुसार, ये मामले मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव तथा चुनावी आंकड़ों के प्रबंधन सहित अन्य विषयों से संबंधित बताए जा रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसे मामलों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,ताकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों का भरोसा कायम रहे। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आयोग के प्रमुख फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और आंतरिक स्तर पर अलग-अलग राय सामने आना सामान्य निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा है।थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से विधानसभा और संसद तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेंगे।अरोड़ा ने धान की सरकारी खरीद में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में परेशान हैं और सरकार को खरीद व्यवस्था जल्द शुरू कर किसानों को राहत देनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने रोजगार और भर्ती के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरा और आंदोलन आगे जारी रखने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष...

कल्याण गौशाला की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, एक साल में 100 गोवंश की मौत का दावा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- : धारटटोह के बीडीसी सदस्य कुलदीप ठाकुर ने कल्याण गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन और बीडीटीएस प्रबंधन से तत्काल सुधार की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक से मुलाकात कर गौशाला की स्थिति से अवगत करवाया और उचित कार्रवाई की मांग...

मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों पर सीएम सुक्खू बोले—अगर बातें सामने आ रही हैं तो कहीं न कहीं गलती जरूर हुई है

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की बातें सामने आ रही...
Summer Express - गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या की कोशिश

NH-152 पर हुड़दंग और तेज रफ्तार का मामला:CIA कलायत ने 6 आरोपियों को दबोचा, 5 वाहन जब्त

Summer express/कैथल, बलिंदर-: अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए पांच वाहनों को भी जब्त किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की...

अंबाला में गली विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों के घर चस्पा किए नोटिस

Summer express/अंबाला-: अंबाला छावनी के महेश नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित अजीत नगर में गली निर्माण को लेकर हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई थी, जिसमें राजेश कुमार समेत कई लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अंबाला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.