Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में DGP अजय सिंघल की अपराधियों को चेतावनी, गन उठाई तो मिलेगा जवाब

summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपराधियों और साइबर ठगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम के सेक्टर 17-18 में नवनिर्मित पुलिस थाने का उद्घाटन करने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर गन उठाएगा या आम जनता में दहशत फैलाने की कोशिश करेगा तो पुलिस भी उसका करारा जवाब देगी।

डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस का फोकस आतंकवाद और संगठित अपराध पर है। इन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पंचकूला और गुरुग्राम में विशेष एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) थानों की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

साइबर अपराध को बड़ी चुनौती बताते हुए अजय सिंघल ने कहा कि साइबर फ्रॉड सीमाहीन अपराध है और इससे निपटने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार अपनी व्यवस्था मजबूत कर रही है। उन्होंने दावा किया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में रकम की रिकवरी और बैंक खातों को समय पर ब्लॉक कराने के मामले में हरियाणा पुलिस देशभर में बेहतर काम कर रही है।

डीजीपी ने करनाल की एक घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि एक ज्वैलर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर एक करोड़ रुपये की ठगी का प्रयास किया गया था। पीड़िता ने घटना के पांच मिनट के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की रकम को सुरक्षित बचा लिया।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के मामलों में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए लोगों को ठगी का पता चलते ही बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा पुलिस की 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) और अभय ऐप के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है।

डीजीपी ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों की ओर से दी जाने वाली धमकियों को लेकर भी पुलिस की निगरानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अजय सिंघल ने आम जनता से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर जल्दी पैसा दोगुना करने या किसी अनजान ऑफर के जरिए बड़ा लाभ देने के झांसे में न आएं। किसी भी निवेश या संदिग्ध ऑफर पर पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और अनजान लिंक या व्यक्ति के साथ वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में DGP अजय सिंघल की अपराधियों को चेतावनी, गन उठाई तो मिलेगा जवाब

summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपराधियों और साइबर ठगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम के सेक्टर 17-18 में नवनिर्मित पुलिस थाने का उद्घाटन करने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि यदि...

भगत सिंह के जन्मदिन पर अनिल विज ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंबाला कैंट के एसडीएम कोर्ट परिसर में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनिल विज ने...

पीएचडीसीसीआई ने युवा प्रतिभाओं और बेहतरीन एग्जीबिटर्स को किया सम्मानित

Summer express, चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए गए 12वें इन्स-आउट के समापन अवसर पर भावी वास्तुकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और उन्होंने एक टास्क के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों को री-डिजाइन किया। सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह के दौरान चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के...

एनआईटी हमीरपुर में लगेगा शिक्षा महाकुंभ-2026, देशभर के 50 शिक्षाविद करेंगे शिक्षा और प्रकृति पर मंथन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में इस बार देशभर के शिक्षाविदों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर में तीन दिवसीय शिक्षा महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के करीब 50 कुलपति एवं निदेशक शामिल होंगे। आयोजन में शिक्षा, प्रकृति, नवाचार, कौशल और सतत...

जैतो में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

summer express , फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में सेढ़ा सिंह वाला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सेढ़ा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.