Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जग्गी बिल्डर्स के मालिक हरदीप सिंह जग्गी को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

summer express , अंबाला। जग्गी बिल्डर्स के मालिक हरदीप सिंह जग्गी और अन्य आरोपियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने अगली सुनवाई तक सभी याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

जग्गी बिल्डर्स के मालिक हरदीप सिंह जग्गी व अन्य बनाम हरियाणा राज्य मामले में आरोपियों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 482 के तहत जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ता या पीड़ित को भी जमानत याचिका दाखिल किए जाने की सूचना देने को कहा गया है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष से एफआईआर में शामिल सह-आरोपियों की जानकारी और उनकी जमानत की स्थिति पेश करने को कहा। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि याचिकाकर्ताओं ने इसी एफआईआर के संबंध में पहले किसी अन्य अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी या नहीं। यदि पहले कोई याचिका दायर की गई है तो उसकी सुनवाई, आदेश और वर्तमान स्थिति का विवरण भी रिकॉर्ड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अदालत ने संबंधित अहलमद को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर रिकॉर्ड की जांच करने को कहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों की ओर से पहले कोई जमानत याचिका दाखिल की गई थी या नहीं। राज्य की ओर से पेश होने वाले लोक अभियोजक को भी पूर्व में दाखिल जमानत याचिकाओं की स्थिति से अदालत को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। अब मामले की सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप...

मणिपुर में नगा संगठनों की चेतावनी, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल

summer express , गुवाहाटी। मणिपुर में तंगखुल नगा छात्रों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नगा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो लोगों को...

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.