Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलपीयू हिंसा: हाईकोर्ट ने पंजाब से मांगी रिपोर्ट

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी।
मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने पूछा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उस पोस्ट में किए गए दावे की वास्तविक स्थिति क्या है, जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। अदालत ने रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट करने को कहा कि यदि घटना हुई थी तो क्या कार्रवाई की गई और यदि नहीं हुई थी तो पोस्ट हटाने तथा उसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए। मामले की अगली सुनवाई आठ अक्टूबर को होगी।
मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर प्रसारित एक अपुष्ट पोस्ट से हुई थी। इसमें एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत की बात कही गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है, इसलिए इस स्तर पर दावे को सही या गलत घोषित नहीं किया जा सकता।
{हिंसा की जांच जारी: पुलिस ने हिंसा के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट और पुलिसकर्मियों पर हमले जैसे आरोप शामिल हैं। आगजनी की जांच के लिए अलग विशेष जांच दल भी बनाया गया है। पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने, परिसर में तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट की घटनाओं की जांच की जा रही है।
{सीबीआई जांच की मांग: एलपीयू के छात्र रवि राज ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। याचिका में हिंसा के पीछे बाहरी लोगों की भूमिका समेत कई आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने इन आरोपों पर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है और फिलहाल राज्य से जांच की स्थिति संबंधी
रिपोर्ट मांगी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रपति दौरे को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने कसी कमर, आनंदपुर साहिब हेलीपैड से नैना देवी तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बिलासपुर और रोपड़ जिला प्रशासन की टीम ने आनंदपुर साहिब स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार,...

हरोली कॉलेज के नामकरण और सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा पर सियासी घमासान,भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/ऊना ,राकेश-:ऊना में भाजपा नेता एवं शिक्षाविद प्रोफेसर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरोली के सरकारी कॉलेज का नाम स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर रखने, कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और उनके जन्मदिवस पर सरकारी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर सवाल उठाए। रामकुमार ने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री...

कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा शुष्क

summer express,नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-NCR और उत्तर-पश्चिम...

होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

summer express, होशियारपुर। राहत गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के...
Summer Express - उत्तराखंड में  भूकंप से कांपी धरती, बागेश्वर में दहशत

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, काबुल के पास 126 किमी गहराई में केंद्र

summer express ,काबुल। अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट 20 सेकंड पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 126 किलोमीटर की गहराई में था। NCS ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भूकंप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.