Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरोली कॉलेज के नामकरण और सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा पर सियासी घमासान,भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/ऊना ,राकेश-:ऊना में भाजपा नेता एवं शिक्षाविद प्रोफेसर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरोली के सरकारी कॉलेज का नाम स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर रखने, कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और उनके जन्मदिवस पर सरकारी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर सवाल उठाए। रामकुमार ने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन का उन्हें दुख है, लेकिन सरकारी संस्थानों में किसी व्यक्ति विशेष से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें राजनीतिक स्वरूप देना उचित नहीं है।रामकुमार ने कहा कि सरकारी कॉलेज का नामकरण, प्रतिमा स्थापना और जन्मदिवस समारोह कई सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बुलाया गया और प्रसिद्ध गायक गुरदास मान को आमंत्रित किया गया। उन्होंने सवाल किया कि यदि किसी अन्य राजनीतिक नेता से जुड़े व्यक्ति के नाम पर सरकारी संस्थान में इसी तरह का आयोजन किया जाता, तो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उस पर क्या प्रतिक्रिया होती।

भाजपा नेता ने कहा कि सरकारी संस्थानों में इस तरह के आयोजन भविष्य में एक परंपरा का रूप ले सकते हैं और दूसरे नेता भी इसी तरह की मांग कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि हरोली में क्या ऐसे अन्य व्यक्तियों के नाम नहीं हैं, जिन्होंने समाज और देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। रामकुमार ने कहा कि सरकारी संस्थानों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया जाएगा और पूरे मामले पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।भाजपा नेता के आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सैनी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रामकुमार जैसे शिक्षाविद से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी। सैनी ने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री का हरोली के लोगों और बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव रहा है और उनका क्षेत्र के लोगों के बीच रहने का गहरा लगाव था।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हरोली कॉलेज का नामकरण, सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा स्थापित करना और उनके जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना भाजपा को इसलिए खटक रहा है क्योंकि हरोली में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन विकास कार्यों से परेशान है और इसी वजह से अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।सैनी ने कहा कि प्रोफेसर रामकुमार लगातार मुकेश अग्निहोत्री को निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन मुकेश अग्निहोत्री हरोली की जनता के लिए काम करते आए हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। कांग्रेस ने भाजपा से राजनीतिक बयानबाजी के बजाय क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप...

मणिपुर में नगा संगठनों की चेतावनी, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल

summer express , गुवाहाटी। मणिपुर में तंगखुल नगा छात्रों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नगा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो लोगों को...

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.