Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

summer express, होशियारपुर। राहत गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। राहत गांव के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। चालक के नियंत्रण करने से पहले ही बस सड़क किनारे से फिसलकर खेत में पलट गई। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद कई बच्चे सहमे हुए नजर आए। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और अभिभावकों को घटना की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक मौके पर पहुंच गए। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की सूचना है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल बस पलटने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। चालक का नियंत्रण बिगड़ने, सड़क की स्थिति या किसी अन्य वजह से हादसा हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा शुष्क

summer express,नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-NCR और उत्तर-पश्चिम...

होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

summer express, होशियारपुर। राहत गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के...
Summer Express - उत्तराखंड में  भूकंप से कांपी धरती, बागेश्वर में दहशत

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, काबुल के पास 126 किमी गहराई में केंद्र

summer express ,काबुल। अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट 20 सेकंड पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 126 किलोमीटर की गहराई में था। NCS ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भूकंप...

स्वर्ण पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण का संदेश,विद्यार्थियों को 24×7 जलापूर्ति परियोजना की दी जानकारी

शिमला-: शिमला शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वर्ण पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का आयोजन शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) और स्वेज की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों...

सिख गुरुओं की शहादत व प्रतिरोध को एनसीईआरटी सिलेबस में प्रमुखता

समर न्यूज | नई दिल्लीराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में मध्यकालीन भारतीय इतिहास को ‘प्रतिरोध और दृढ़ता’ के व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है।‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी : इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ नाम की यह पुस्तक 29 सितंबर को जारी की गई। इतिहास के ‘रेजिस्टेंस एंड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.