Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेज 11 से जल्द हटेंगे कूड़े के ढेर: मेयर

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि फेज-11 के नजदीक गांव कंबाली की ओर बने कूड़े के ढेर को प्राथमिकता के आधार पर जल्द हटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है और जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
मेयर समाना अमरीक सिंह तहसीलदार फाउंडेशन की ओर से रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे शुरू किए गए पौधारोपण अभियान में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोहाली के पार्षदों और स्थानीय निवासियों द्वारा उनके ध्यान में लाई जा रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की जरूरत है। नगर निगम आने वाले समय में सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों के सहयोग से खाली स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाएगा। कार्यक्रम में जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की और फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद अमरजीत सिंह ने मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां चला रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी फाउंडेशन निभाएगी।
पूर्व पार्षद सुखमिंदर सिंह बरनाला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी वर्गों को मिलकर काम करने की जरूरत है।
फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवंत सिंह बेदी ने कहा कि पिछले वर्षों में बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा फेज-11 के अध्यक्ष जगदीश सिंह सराओ ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्पोर्ट्स सोसायटी, फाउंडेशन के सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.