Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री सिटी की निजी कंपनी में पानी का बॉयलर फटा: चार मजदूरों की मौत, एक घायल

summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्री सिटी स्थित एक निजी कंपनी में शनिवार को पानी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को कंपनी में अचानक पानी का बॉयलर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बॉयलर फटने की वजह क्या थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों की पहचान की जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल मजदूर को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उसके उपचार में किसी तरह की कमी न रखने के भी निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.