Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मैक्लोडगंज, धर्मशाला, धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मैक्लोडगंज, धर्मकोट और भागसू में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी और एसएचओ स्तर के अधिकारी खुद मौके पर रहकर यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, सड़कों पर पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।त्रियुंड ट्रैक पर जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रैक के शुरुआती स्थान पर पर्यटकों का पंजीकरण किया जा रहा है। वन विभाग के साथ समन्वय कर फॉरेस्ट गार्ड और हेल्पर्स की तैनाती की गई है। मोबाइल नेटवर्क से बाहर रहने वाले इलाकों में पर्यटकों की मदद के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की गई है।मैक्लोडगंज में आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की तैनाती की गई है। वहीं, नो-पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी है। अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर क्रेन से वाहनों को हटाया जा रहा है।

उधर, परौर में चल रहे तीन दिवसीय राधा स्वामी सत्संग को लेकर भी पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए अलग-अलग मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। परौर में करीब 150 पुलिस जवान और तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.