Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिश हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी, चाकू और वारदात से जुड़ी कड़ियों की तलाश तेज

Summer express/राकेश कुमार शर्मा / करनाल-:करनाल में 20 वर्षीय क्रिश की हत्या के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच उपनिरीक्षक सोनू के नेतृत्व में की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और घटना से पहले आरोपियों के बीच क्या बातचीत या योजना बनी थी।

जन्मदिन की रात हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर को क्रिश अपना 20वां जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ बाहर गया था। इसी दौरान शिव कॉलोनी के पास उसके दोस्तों का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बुलाने पर क्रिश भी मौके पर पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप नाम के युवक ने क्रिश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में क्रिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्त उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा नहीं, हत्या निकली

शुरुआत में घटना को लेकर अलग तरह की जानकारी सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान क्रिश के शरीर पर चाकू के निशान मिलने के बाद पुलिस ने इसे हत्या के मामले के तौर पर आगे बढ़ाया। मामले में प्रदीप, प्रिंस, गौरव और ध्रुव सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

बाकी आरोपियों की तलाश

अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस चाकू की बरामदगी के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की वास्तविक वजह क्या थी और क्या वारदात से पहले इसकी कोई साजिश रची गई थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.