Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

Summer express/चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में स्थित सनटेक सिटी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां निर्माण की योजना, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं के एकीकृत विकास और संचालन व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेषज्ञों से यह भी समझा कि बड़े स्तर के कन्वेंशन एवं बिजनेस सेंटर को किस प्रकार प्रभावी ढंग से संचालित किया जाता है।सैनी ने गार्डन्स बाय द बे का भी दौरा किया। यहां उन्होंने प्रकृति संरक्षण, हरित विकास और जल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ शहरी विकास को संतुलित करने की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भारतीय पर्यटकों में भी उत्साह देखने को मिला। कई भारतीय पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सैनी ने भी सहज भाव से उनसे मुलाकात की और बातचीत की। विदेशी पर्यटकों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया।सरकार का मानना है कि गुरुग्राम में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन, व्यावसायिक कार्यक्रम तथा बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। इससे गुरुग्राम की वैश्विक पहचान और मजबूत होने के साथ प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.