Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर 18 में हुआ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 100 से अधिक पौधे लगाए गए

चंडीगढ़, 16 जुलाई

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर 18 ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक विशेष पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधा लगाकर की। अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर पूर्व मेयर अनूप गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित थे। साथ ही प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली, पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा, और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

सोसाइटी के चेयरमैन कर्नल एचएस सराओ, प्रेसिडेंट गुरदीप कौर भट्टी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरमेल सिंह सरा, वाइस प्रेसिडेंट एचपीएस भाटिया, जनरल सेक्रेटरी आरके गोयल, कन्वीनर हरिंदर सिंह भट्टी, और फाइनेंस सेक्रेटरी ऋषि राज ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश देते हुए कहा, “प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जैसे वह अपने बच्चे का पालन-पोषण करता है।”सुमिता कोहली और हरमेल सिंह ने पर्यावरणीय खतरों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यदि अब भी हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सावन के महीने में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.