Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाहरी राज्यों से सस्ती मछली की आवक रोकने की मांग, मछुआरों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: गोविंद सागर झील के स्थानीय मछुआरों ने बाहरी राज्यों से कम कीमत पर मछली लाकर बाजार में बेचने पर रोक लगाने की मांग उठाई है। दी गोविंद सागर फिशरीज को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड सप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष विजय पाल और उपाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाली सस्ती मछली के कारण स्थानीय मछुआरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मछुआरों का आंदोलन जारी रहेगा।विजय पाल ने कहा कि गोविंद सागर झील में बड़ी मात्रा में सिल्वर कार्प सहित अन्य प्रजातियों की मछलियां उपलब्ध हैं। 

स्थानीय मछुआरे दिन-रात मेहनत कर मछली पकड़ते हैं, लेकिन उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर, बाहरी राज्यों से कम कीमत पर मछली पहुंचने के कारण स्थानीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसका सीधा असर मछुआरों की आय पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने का कार्य करने वाले अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इसी व्यवसाय से उनकी आजीविका चलती है। ऐसे में मछली का उचित दाम न मिलने से उनके सामने परिवार का खर्च चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है।फेडरेशन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी डायरेक्टर से बातचीत हुई है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा के लिए संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों को फेडरेशन कार्यालय में बुलाया जाएगा। बैठक के दौरान समस्याओं के समाधान और स्थानीय मछुआरों के हितों को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा।फेडरेशन पदाधिकारियों ने सरकार और संबंधित विभाग से बाहरी राज्यों से आने वाली सस्ती मछली की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा स्थानीय मछुआरों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.