Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में गले में रस्सी बंधा 23 किलो का मृत अजगर मिला, मौत पर सवाल कायम

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव उज्जल माजरी में सड़क किनारे करीब 10 फीट 3 इंच लंबी और 23 किलो वजनी मादा अजगर मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर के गले में रस्सी बंधी हुई मिलने से उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अजगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला लाया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, गांव उज्जल माजरी में सड़क किनारे लोगों ने एक विशालकाय अजगर को मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर वंदे मातरम दल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अजगर के गले में रस्सी बंधी हुई मिली। टीम के सदस्य भरत ने बताया कि मृत अजगर मादा है और उसकी लंबाई करीब 10 फीट 3 इंच, जबकि वजन लगभग 23 किलो है।

भरत के अनुसार, अजगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अगले दो से तीन दिनों में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अजगर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या उसे किसी ने नुकसान पहुंचाया था। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वंदे मातरम दल के सदस्य भरत ने कहा कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन्यजीव विभाग को सूचना दें, ताकि जानवर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.