Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल

Summer express,फरीदाबाद, सुन्दर कुंडू। हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में देर रात क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम को मध्य प्रदेश के रहने वाले एक गिरोह के सदस्यों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में गांव सोतई की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को सामने देखकर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और उसके सदस्यों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.