Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवतार भड़ाना का आरोप, भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर की वोट चोरी

Summer express, सुन्दर कुंडू, फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फरीदाबाद से चार बार सांसद रह चुके अवतार सिंह भड़ाना ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की और वोट चोरी के माध्यम से सत्ता हासिल की। भड़ाना ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होगा और देश में लोकतंत्र की स्थापना होकर रहेगी।

अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि भाजपा आज जुल्म पर उतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और जनता के जनादेश का सम्मान नहीं किया जा रहा। उनके अनुसार, वोट चोरी का मुद्दा देश के लोकतंत्र से जुड़ा है और कांग्रेस इसे लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कांग्रेस नेता ने फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कृष्णपाल गुर्जर का जनता के बीच कोई आधार नहीं है और उन्हें जनता के जनादेश के बजाय चुनाव आयोग तथा सत्ता के सहारे चुनाव में जीत मिली है।

भड़ाना ने अपने बयान में भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली जरूरी है। उनके इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.