Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में हवन-यज्ञ कर अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन को किया नमन

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। अग्रवाल समाज के लोगों और विभिन्न संगठनों की ओर से कैथल में महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अग्रवाल समाज के नेता अशोक गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का ‘एक ईंट-एक रुपया’ का सिद्धांत सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और आर्थिक समानता का प्रतीक है। इस सिद्धांत के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग देने और जरूरतमंदों को आगे बढ़ने में मदद करने की प्रेरणा मिलती है।

अशोक गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, अहिंसा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वक्ताओं ने भी महाराजा अग्रसेन को सामाजिक समानता और अहिंसा का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर एक सहयोगपूर्ण और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.