Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अभय चौटाला का अल्टीमेटम : दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना मंडियों में लगेंगे ताले

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल की अनाज मंडी में धान की खरीद में हो रही देरी को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान मंडियों में पहुंचकर विरोध करेंगे और मंडियों में ताले लगाए जाएंगे। मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और मंडी सचिव को भी फटकार लगाई।

अभय चौटाला ने मंडी सचिव से तल्ख लहजे में कहा कि यदि चौटाला की सरकार होती तो अब तक उसे मुर्गा बना दिया होता। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।

मीडिया से बातचीत में इनेलो अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न मंडियों में जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं। किसानों की मदद के लिए पार्टी की ओर से सेवा केंद्र भी खोले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धान की खरीद के लिए सरकार ने इतनी सख्त शर्तें लागू कर दी हैं कि किसान परेशान हो रहे हैं। करनाल अनाज मंडी में तीन एजेंसियों के माध्यम से खरीद होनी है, इसके बावजूद धान खुले में पड़ी है और खरीद की रफ्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने शाहबाद का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बाईपास की सड़क पर भी धान डाली गई है। यदि बारिश हो जाती है तो खुले में पड़ी फसल खराब हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान कई महीनों की मेहनत के बाद फसल तैयार करते हैं, लेकिन मंडी में उपज बेचने के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चौटाला ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री से बातचीत के माध्यम से धान की खरीद जल्द शुरू करवाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए। यदि धान में नमी निर्धारित सीमा से अधिक है तो उसके अनुसार भाव तय किया जा सकता है, लेकिन किसानों की फसल की खरीद शुरू होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में खरीद शुरू नहीं हुई और किसानों को परेशान किया जाता रहा तो इनेलो आंदोलन तेज करेगी।

धान खरीद के मुद्दे के अलावा अभय चौटाला ने प्रदेश में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों का समर्थन करने के बजाय कार्रवाई की जा रही है। एक न्यूज चैनल के माध्यम से नशे का मुद्दा उठाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने चैनल के वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि पार्टी किसानों की समस्याओं को उठाने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई में उलझी हुई है। उन्होंने हरियाणा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मिलीभगत होने का आरोप भी लगाया। विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो के युवा संगठन से जुड़े हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का अगला निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

मुख्यमंत्री के पंजाब दौरों पर भी तंज कसते हुए चौटाला ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने, फसलों की खरीद सुनिश्चित करने और उपज का उचित मूल्य दिलाने में सरकार विफल रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.