Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकाघाट में स्वास्थ्य शिविर में एक हजार से अधिक लोगों की जांच, निशुल्क दवाइयां वितरित

Summer express, संजू, सरकाघाट। ठेकेदार रांझा राम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सरकाघाट उपमंडल के दुर्गापुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने किया। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर में सामान्य रोग, आंख, नाक, कान व गला, सर्जरी, हड्डी रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने लोगों की जांच कर उचित परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच के साथ रक्त की जांच और निशुल्क दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में जरूरतमंद छह लोगों को कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर निशुल्क प्रदान की गईं। इसके अलावा लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

ठेकेदार रांझा राम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. राहुल राव ने बताया कि शिविर में आईजीएमसी शिमला से आए डॉक्टरों ने भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आंखों के ऑपरेशन की आवश्यकता है, उन्हें आईजीएमसी शिमला बुलाया गया है। इन ऑपरेशनों पर होने वाला खर्च सोसाइटी की ओर से वहन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित खान-पान अपनाने और दिनचर्या में सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान होने से उचित उपचार में मदद मिलती है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

स्थानीय निवासियों ने सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। इससे लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.