Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज का विपक्ष पर हमला :विदेशी ताकतों के इशारे पर देश की शांति भंग करने की कोशिश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में विपक्षी दलों की भागीदारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने और देश की शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। विज ने कहा कि कुछ लोग कानून और संविधान का पालन नहीं करते तथा गैरजरूरी मुद्दों को उठाकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन को लेकर नियम निर्धारित किए हुए हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों को भी इनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन अधिकारों के साथ नियमों और कानूनों का सम्मान करना भी आवश्यक है। विज के अनुसार, विपक्षी दल ऐसे मुद्दों को तूल दे रहे हैं, जिनसे समाज में अनावश्यक विवाद पैदा होता है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने हालिया उपचुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को शोर-शराबे के बावजूद कहीं भी एक सीट तक नहीं मिली। विज ने कहा कि जनता विपक्ष की राजनीति को समझती है और इस तरह के प्रदर्शनों को तमाशे के रूप में देख रही है।

नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी अनिल विज ने पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा था कि कुर्सी जाने वाली है, इसलिए प्रधानमंत्री अपनी निशानी छोड़कर जाना चाहते हैं। इस पर विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है और आज दुनिया में भारत की पहचान मजबूत हुई है।

विज ने कहा कि पहले भारत को कमजोर और दब्बू देश के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के मामले में सख्त रुख अपनाता है। उन्होंने दावा किया कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति पहले से मजबूत हुई है।

अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। ऐसे में उनके नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम से संस्थानों और सुविधाओं का नामकरण किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को उनसे प्रेरणा मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.