Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीड में रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा अधिकारी और शिक्षक गिरफ्तार

Summer express बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में एक शिक्षा अधिकारी और एक सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्कूल के प्रधानाध्यापक से जांच में अनुकूल रिपोर्ट देने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के अनुसार, कैज तहसील के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 57 वर्षीय प्रधानाध्यापक को अगस्त में शालार्थ वेतन भुगतान प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन बिलिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया था। मामले की जांच के लिए एक शिक्षा विस्तार अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

शिकायत के मुताबिक, प्रधानाध्यापक 9 अक्टूबर को जांच अधिकारी से मिले थे। इस दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर जांच में अनुकूल रिपोर्ट देने के बदले उनसे 40 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत देने से इनकार करते हुए प्रधानाध्यापक ने बुधवार को एसीबी की जालना इकाई में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने कैज खंड शिक्षा कार्यालय में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान जिला परिषद के एक स्कूल में तैनात 50 वर्षीय सहायक शिक्षक को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया गया कि शिक्षक शिक्षा विस्तार अधिकारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक से यह रकम ले रहा था।

एसीबी ने मामले में शिक्षा विस्तार अधिकारी और सहायक शिक्षक, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शाहकोट में पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, जुर्माने के साथ जमाबंदी में लाल एंट्री

Summer express, शाहकोट । धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शाहकोट प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता और डीएसपी सरवन सिंह बल्ल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने नंगल अंबियां, रौंता, मंडाला, कोठा और चक्क गदाईपुर गांवों...

एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि, 22 किलो की महिला की जटिल सर्जरी सफल

Summer express, नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 44 वर्षीय महिला की जटिल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (दूरबीन से गर्भाशय निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक की है। महिला की लंबाई महज 98 सेंटीमीटर और वजन केवल 22 किलोग्राम था। इसके अलावा, वह गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस से भी पीड़ित थीं,...

विनेश फोगाट ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई, राष्ट्रपति मुर्मू से पूछे सवाल

Summer express, जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित करते हुए अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिलने में हो रही देरी पर चिंता जताई। विनेश ने...

धारूहेड़ा में हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, अजमेर निवासी चालक की मौत

summer express, रेवाड़ी । दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार,...

यमुनानगर में 20 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद, चालक हिरासत में, सप्लायर की तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। यमुनानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग और शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह करीब पांच बजे दशमेश कॉलोनी में छापा मारकर एक महिंद्रा पिकअप से लगभग 20 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद किया। शुरुआती जांच में पनीर की खेप कैथल जिले के कलायत से लाए जाने की बात सामने आई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.