Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब बंद के समर्थन में लाडोवाल टोल प्लाजा रहा फ्री, कर्मचारियों ने कामकाज रखा बंद

Summer express, लुधियाना । पंजाब बंद के समर्थन में वीरवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर यूनियन ने कामकाज बंद रखने का फैसला किया। यूनियन के ऐलान के बाद टोल प्लाजा को दिनभर वाहन चालकों के लिए टोल फ्री रखा गया। इस दौरान वाहनों से टोल शुल्क नहीं वसूला गया।

टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या गंभीर और चिंताजनक घटना है। उन्होंने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में यूनियन ने पंजाब बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसी के तहत लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने काम नहीं किया और टोल को फ्री रखने का फैसला किया गया। यूनियन ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुरक्षा मिलनी चाहिए और इस तरह की घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। टोल प्लाजा पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे। यूनियन के फैसले के चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब बंद के समर्थन में चर्चा का केंद्र बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शाहकोट में पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, जुर्माने के साथ जमाबंदी में लाल एंट्री

Summer express, शाहकोट । धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शाहकोट प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता और डीएसपी सरवन सिंह बल्ल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने नंगल अंबियां, रौंता, मंडाला, कोठा और चक्क गदाईपुर गांवों...

एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि, 22 किलो की महिला की जटिल सर्जरी सफल

Summer express, नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 44 वर्षीय महिला की जटिल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (दूरबीन से गर्भाशय निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक की है। महिला की लंबाई महज 98 सेंटीमीटर और वजन केवल 22 किलोग्राम था। इसके अलावा, वह गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस से भी पीड़ित थीं,...

विनेश फोगाट ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई, राष्ट्रपति मुर्मू से पूछे सवाल

Summer express, जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित करते हुए अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिलने में हो रही देरी पर चिंता जताई। विनेश ने...

धारूहेड़ा में हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, अजमेर निवासी चालक की मौत

summer express, रेवाड़ी । दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार,...

यमुनानगर में 20 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद, चालक हिरासत में, सप्लायर की तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। यमुनानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग और शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह करीब पांच बजे दशमेश कॉलोनी में छापा मारकर एक महिंद्रा पिकअप से लगभग 20 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद किया। शुरुआती जांच में पनीर की खेप कैथल जिले के कलायत से लाए जाने की बात सामने आई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.