Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

स्वास्थ्य उपकेन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने का ऐलान

Summer express/शिमला-:  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्पीति घाटी के रंगरिक में बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रंगरिक स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रंगरिक में रात्रि प्रवास किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मंजुश्री में जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए वह स्वयं गांवों में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के आधार पर विकास योजनाओं को प्रदेश के बजट में शामिल किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार विकास की मुख्यधारा से वंचित समाज के संवेदनशील वर्गों तक सुविधाएं और विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी प्रदेश के कई दुर्गम क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद कर चुके हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।रंगरिक प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सोनम फुंसुक के आवास पर रात्रि विश्राम किया। स्थानीय निवासियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें स्थानीय व्यंजन परोसे।

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रंगरिक में स्थित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्राओं ने बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने नए बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि छात्रावास से संबंधित अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इनमें छात्रावास की चारदीवारी का निर्माण, दो मल्टी-टास्क वर्करों और एक महिला वार्डन की नियुक्ति तथा पानी की कमी की समस्या का समाधान शामिल है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रह रहे वृद्धजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी उपस्थित रहीं।

–

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

पठानकोट में 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच तेज, ED खंगाल रही रिकॉर्ड

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की पंचायत जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह मामला पंचायत की जमीन को...

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, कानूनी विशेषज्ञों की राय बंटी

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद कानूनी बहस तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर कानूनी विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ विशेषज्ञों ने नोटिस जारी करने के...

राखीगढ़ी महोत्सव 19 से 25 अक्तूबर तक, हेरिटेज वॉक और ग्रामीण खेल होंगे आकर्षण

Summer express, हिसार। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 19 से 25 अक्तूबर तक सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इतिहास, पुरातत्व, शिक्षा, ग्रामीण जीवन और हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को हड़प्पा सभ्यता की विरासत से परिचित कराया जाएगा।...

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

Summer express, हांसी । गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहां किराए के कमरे में रहता था। शाम वह घर लौटा था और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के...

दैविक की मौत के मामले में जांच जारी, पिस्तौल में पहले से लोड थीं दो गोलियां

Summer express, रोपड़। शिव कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय दैविक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, जिस पिस्तौल से दैविक को गोली लगी, उसमें पहले से दो गोलियां लोड थीं और उसका लॉक भी खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि गोली दैविक के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.