Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नहरी पानी परियोजना 52% पूरी, विश्व बैंक ने थपथपाई पीठ

लक्की मेहता|लुधियाना
समर न्यूज

लुधियाना में घरों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए चल रही महत्वाकांक्षी परियोजना का काम 52 प्रतिशत पूरा हो चुका है। विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की वित्तीय सहायता से चल रही इस परियोजना की विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने दो दिन तक समीक्षा की।
टीम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की सराहना की और परियोजना को समय पर पूरा करने के साथ सुरक्षा व पर्यावरण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पंजाब सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल इस योजना को मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के नेतृत्व में नगर निगम लुधियाना लागू कर रहा है। समीक्षा में केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्थानीय लोगों की समस्याओं, पर्यावरण संरक्षण और परियोजना पूरी होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को चलाने की तैयारियों को भी परखा गया।
समीक्षा के पहले दिन विश्व बैंक की टीम ने गांव बिलगा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। इसके बाद शहरी मामले विभाग की ओएसडी पीयूषा बुरडक, आईएएस के साथ बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर मंथन किया गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

पठानकोट में 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच तेज, ED खंगाल रही रिकॉर्ड

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की पंचायत जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह मामला पंचायत की जमीन को...

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, कानूनी विशेषज्ञों की राय बंटी

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद कानूनी बहस तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर कानूनी विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ विशेषज्ञों ने नोटिस जारी करने के...

राखीगढ़ी महोत्सव 19 से 25 अक्तूबर तक, हेरिटेज वॉक और ग्रामीण खेल होंगे आकर्षण

Summer express, हिसार। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 19 से 25 अक्तूबर तक सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इतिहास, पुरातत्व, शिक्षा, ग्रामीण जीवन और हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को हड़प्पा सभ्यता की विरासत से परिचित कराया जाएगा।...

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

Summer express, हांसी । गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहां किराए के कमरे में रहता था। शाम वह घर लौटा था और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के...

दैविक की मौत के मामले में जांच जारी, पिस्तौल में पहले से लोड थीं दो गोलियां

Summer express, रोपड़। शिव कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय दैविक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, जिस पिस्तौल से दैविक को गोली लगी, उसमें पहले से दो गोलियां लोड थीं और उसका लॉक भी खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि गोली दैविक के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.