Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के बाद सुरक्षा सख्त, बिना नंबर प्लेट वाहनों की एंट्री पर रोक

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) परिसर में प्रोफेसर के साथ मारपीट और युवतियों को कार से टक्कर मारने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस घटना में आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो से एक युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद रास्ते में घटना का विरोध करने पर लॉ विभाग के एक प्रोफेसर के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों ने बिना नंबर प्लेट और आरके स्टीकर के वाहनों को परिसर में प्रवेश देने पर सख्ती बरती। परिसर में आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। इससे पहले करीब 120 छात्राओं ने कुलपति को ईमेल भेजकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई थी। छात्राओं ने कुछ बाहरी युवकों पर पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणियां करने और रास्ता रोकने जैसे आरोप लगाए थे।

उस समय विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शिकायतें मिलने की पुष्टि करते हुए मामलों की जांच किए जाने की बात कही थी। साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की जानकारी दी थी।

लगातार सामने आ रही घटनाओं के चलते विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हालिया घटना के बाद सुरक्षा जांच में सख्ती बरती जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के बाद सुरक्षा सख्त, बिना नंबर प्लेट वाहनों की एंट्री पर रोक

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) परिसर में प्रोफेसर के साथ मारपीट और युवतियों को कार से टक्कर मारने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस घटना में आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो से एक युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद रास्ते में घटना का...

दशहरा-दिवाली को लेकर अंबाला में फायर ब्रिगेड अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। दशहरा और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए अंबाला में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित...

अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में फर्जी टिकट का संदेह, 16 यात्री पुलिस के हवाले

Summer express, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, राजा सांसी पर विदेश जाने के लिए टिकट बुकिंग में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अमृतसर से शारजाह जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 1427 में यात्रा करने पहुंचे 16 यात्रियों के टिकट का रिकॉर्ड एयरलाइन के सिस्टम में नहीं मिला।...

मैसूर में स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर, चार लोगों की मौत, 31 घायल

Summer express, मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेरियापटना क्षेत्र में निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब बेंगलुरु से केरल के कोझिकोड जा रही बस...

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.