ब्लॉक कांग्रेस और शहरी कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, लोकतंत्र की रक्षा का दिया संदेश
Suummer express/सोलन-: ब्लॉक कांग्रेस सोलन एवं शहरी कांग्रेस सोलन द्वारा शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार के संरक्षण और जनहित के मुद्दों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।रैली सुबह 11:30 बजे पुराना विश्राम गृह, सोलन से शुरू हुई। इसके बाद रैली कोटलानाला पहुंची और वहां से वापस पुराना डीसी ऑफिस चौक होते हुए मिनी सचिवालय, सोलन तक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और वोट के अधिकार को सुरक्षित रखने से संबंधित नारे लगाए। प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से रैली में भाग लिया।ब्लॉक कांग्रेस एवं शहरी कांग्रेस सोलन ने रैली में शामिल सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।