Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अलेवा के सरपंच को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी, फोन पर गाली-गलौज कर गोली मारने की चेतावनी

Summer express, जींद। अलेवा गांव के सरपंच विनोद कुमार दुलगच को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कर गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरपंच ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को शिकायत देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और कॉल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सरपंच विनोद कुमार के अनुसार, गांव में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए वह कुछ ग्रामीणों के साथ भिवानी जिले के तालू भानाना स्थित संत रामपाल के पास गए थे। वहां जाने के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई थी।

सरपंच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आईं। कॉल करने वालों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद सरपंच ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

विनोद कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों नंबरों से कॉल करने वालों की पहचान की जाए और मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने शिकायत पर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरवाला में जलघर की डिग्गी में डूबने से गर्भवती महिला और पति की मौत, बेटा बचा

Summer express, बरवाला। हरियाणा के हिसार जिले के गांव गैबीपुर में सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जलघर की डिग्गी में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा बच गया। मृतकों की पहचान गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार उर्फ गोलू और उसकी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में हुई...

गुरुग्राम में लेगसी से जुड़े भारतीय हॉकी के चार सितारे, खिलाड़ियों के करियर को मिलेगा नया मंच

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। स्पोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट फर्म लेगसी ने भारतीय हॉकी के चार प्रमुख खिलाड़ियों अभिषेक नैन, सुखजीत सिंह, सुशीला चानू और बिचू देवी के साथ साझेदारी की है। गुरुग्राम में हुई इस घोषणा को भारतीय खेल जगत में खिलाड़ियों के पेशेवर करियर को नई दिशा देने की पहल के रूप में...
Summer Express - Auto Draft

जुलाना में पूर्व सैनिक के 22 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

Summer express, जींद। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव पर धार्मिक सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पलवल में पटवारी का निजी सहायक 3 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी फरार

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रजिस्ट्री के दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.