Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तकनीकी शिक्षण संस्थानों में तैनात होंगे शारीरिक और संगीत शिक्षक, शुरू होगी एनसीसी

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में जल्द ही शारीरिक और संगीत शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही संस्थानों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।धर्माणी शुक्रवार शाम को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर में 67वीं राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश में 10 खेल स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ठाकुर और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

सिद्धपुर में प्रतियोगिता करवाने पर जताया आभार

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धपुर जैसे दूरदराज क्षेत्र में करवाने के लिए प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में दो स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पांच सीबीएसई विद्यालयों का संचालन शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा और खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर मिलेंगे।

चार दिवसीय प्रतियोगिता में 650 छात्राएं लेंगी भाग

शुक्रवार से शुरू हुई चार दिवसीय 67वीं राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों और तीन स्पोर्ट्स हॉस्टलों की लगभग 650 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, ढोड़ा और कुराश की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण कर खेल आयोजन का विधिवत आगाज किया। इस आयोजन से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरवाला में जलघर की डिग्गी में डूबने से गर्भवती महिला और पति की मौत, बेटा बचा

Summer express, बरवाला। हरियाणा के हिसार जिले के गांव गैबीपुर में सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जलघर की डिग्गी में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा बच गया। मृतकों की पहचान गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार उर्फ गोलू और उसकी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में हुई...

गुरुग्राम में लेगसी से जुड़े भारतीय हॉकी के चार सितारे, खिलाड़ियों के करियर को मिलेगा नया मंच

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। स्पोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट फर्म लेगसी ने भारतीय हॉकी के चार प्रमुख खिलाड़ियों अभिषेक नैन, सुखजीत सिंह, सुशीला चानू और बिचू देवी के साथ साझेदारी की है। गुरुग्राम में हुई इस घोषणा को भारतीय खेल जगत में खिलाड़ियों के पेशेवर करियर को नई दिशा देने की पहल के रूप में...
Summer Express - Auto Draft

जुलाना में पूर्व सैनिक के 22 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

Summer express, जींद। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव पर धार्मिक सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पलवल में पटवारी का निजी सहायक 3 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी फरार

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रजिस्ट्री के दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.