Summer express/सोलन-: सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सब्जी मंडी के पास शनिवार को हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि चालक ने एक निजी बस के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद दोबारा घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज गति से भगानी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक चंडीगढ़ की ओर भागने लगा। इससे आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और इस दौरान स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एएसपी सोलन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामे के कारण एनएच-5 पर यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर जाम लग गया।निजी बस के शीशे तोड़ने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।