Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेटे के जन्म की खुशी में घर लौट रहे फौजी की मौत, हीरापुर गांव में पसरा मातम

Summer express/फरीदाबाद। बेटे के जन्म की खुशियां मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे भारतीय सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ की सड़क हादसे में मौत हो गई। फरीदाबाद के हीरापुर गांव के रहने वाले दिनेश वशिष्ठ की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनकी अंतिम विदाई के दौरान ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हो गईं।जानकारी के अनुसार, दिनेश वशिष्ठ भारतीय सेना की 48 आर्म्ड रेजिमेंट की 22 आरआर यूनिट में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के बारामूला में थी। करीब सात साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे और देश की सेवा कर रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद जवान को फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चला। इसके बाद उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।दिनेश वशिष्ठ की निजी जिंदगी में भी खुशियों ने हाल ही में दस्तक दी थी। चार साल पहले उनकी शादी ज्योति से हुई थी। महज 28 दिन पहले उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। परिवार बेटे के आगमन की खुशियां मना रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस पिता को अपने नवजात बेटे को गोद में खिलाना था, वह हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया।जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और हर कोई परिवार को सांत्वना देने में जुटा है। नवजात बच्चे के सिर से पिता का साया उठने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटे के जन्म की खुशी में घर लौट रहे फौजी की मौत, हीरापुर गांव में पसरा मातम

Summer express/फरीदाबाद। बेटे के जन्म की खुशियां मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे भारतीय सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ की सड़क हादसे में मौत हो गई। फरीदाबाद के हीरापुर गांव के रहने वाले दिनेश वशिष्ठ की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन...

करनाल के 600 घर बनेंगे स्वच्छता की मिसाल, चार श्रेणियों में अलग होगा कचरा

Summer express/करनाल-: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत छह वार्डों के 600 घरों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड से 100 घरों का चयन किया गया है। इन...

ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले छात्र, वीडियो वायरल होने से सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express/गुरुग्राम -:गुरुग्राम के सेक्टर-14 में ITI कॉलेज के छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र एक ट्रैक्टर पर सवार दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और छात्रों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर...

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने...

अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोलीं—लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ने की हो रही कोशिश

Summer express/पलवल-:हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल देश में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और देश की जनता का संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.