Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाअष्टमी पर ज्वालादेवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां ज्वाला के दर्शनों को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Summer express/ज्वालामुखी/ कपिल -:विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाअष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। भक्तों को कतारबद्ध तरीके से मां के दर्शन करवाए गए, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से निशुल्क लंगर, निशुल्क डिस्पेंसरी और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई। प्रशासन का प्रयास रहा कि दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु आसानी से मां के दर्शन कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महाअष्टमी पर ज्वालादेवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां ज्वाला के दर्शनों को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Summer express/ज्वालामुखी/ कपिल -:विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने मां...

बेटे के जन्म की खुशी में घर लौट रहे फौजी की मौत, हीरापुर गांव में पसरा मातम

Summer express/फरीदाबाद। बेटे के जन्म की खुशियां मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे भारतीय सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ की सड़क हादसे में मौत हो गई। फरीदाबाद के हीरापुर गांव के रहने वाले दिनेश वशिष्ठ की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन...

करनाल के 600 घर बनेंगे स्वच्छता की मिसाल, चार श्रेणियों में अलग होगा कचरा

Summer express/करनाल-: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत छह वार्डों के 600 घरों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड से 100 घरों का चयन किया गया है। इन...

ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले छात्र, वीडियो वायरल होने से सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express/गुरुग्राम -:गुरुग्राम के सेक्टर-14 में ITI कॉलेज के छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र एक ट्रैक्टर पर सवार दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और छात्रों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर...

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.