Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार के दो साल पूरे होने पर 13 शहरों में कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। 21 अक्टूबर को प्रदेश के 13 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो साल के कामकाज का हिसाब मांगेंगे। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए सरकार की नीतियों, चुनावी वादों और प्रदेश में जनसमस्याओं को लेकर सवाल उठाने की रणनीति बनाई है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने इस कार्यक्रम की घोषणा की है। कांग्रेस ने इसे सरकार के कथित कुशासन, वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का अभियान बताया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा और सरकार के दो साल के कार्यकाल पर जवाब मांगा जाएगा।

कांग्रेस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिरसा में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चंडीगढ़ में सांसद कुमारी सैलजा और रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फरीदाबाद में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह, पानीपत में धर्मपाल मलिक, भिवानी में डॉ. अशोक तंवर, करनाल में उदयभान और हिसार में सांसद जयप्रकाश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाएंगे।

इसी तरह अंबाला में सांसद वरुण मुलाना, सोनीपत में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कुरुक्षेत्र में सांसद कर्मवीर बौद्ध और गुरुग्राम में पूर्व सांसद राज बब्बर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला 21 अक्टूबर को गुजरात के प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं और प्रदेश के मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अभियान के लिए कांग्रेस ने ‘दो साल का हिसाब दो, हरियाणा को जवाब दो’, ‘जश्न सत्ता का, दर्द जनता का’ और ‘वादे बेशुमार, काम बेकार, हरियाणा बेहाल’ जैसे नारे तय किए हैं। पार्टी का कहना है कि इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार के दो साल के कामकाज की समीक्षा करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को सामने लाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पटियाला में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Summer express, पटियाला। पटियाला जिले के घग्गा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजविंदर सिंह और उसके चाचा बलवीर सिंह के...

तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव, स्वास्थ्य मंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य सरकार ने मानसून से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के.जी. अरुणराज ने चेन्नई स्थित चिकित्सा एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (DMS) परिसर...

अंबाला की कपड़ा मार्केट में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक, अतिक्रमण करने वालों पर भी सख्ती

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)| त्योहारी सीजन के चलते अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली से पहले कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया...

हरियाणा सरकार के दो साल पूरे होने पर 13 शहरों में कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। 21 अक्टूबर को प्रदेश के 13 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो साल के कामकाज का हिसाब मांगेंगे। कांग्रेस ने इस अभियान...

कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड की जांच में मिली खामियां, दो अधिकारी निलंबित

Summer express , कनीना (महेंद्रगढ़) I कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान खामियां सामने आने पर मार्केटिंग बोर्ड ने कार्रवाई की है। मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के आदेश पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.