Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाक कनेक्शन से हिला उरी: सेना का जवान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस ने एक बड़े जासूसी रैकेट का खुलासा करते हुए भारतीय सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो संगरूर जिले के निहालगढ़ गांव का रहने वाला है। देविंदर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात था और वहीं से उसे पकड़ा गया।

देविंदर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को सेना की गोपनीय जानकारियां और दस्तावेज भेजता था। जांच एजेंसियों को शक है कि वह काफी समय से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था।

जेल में बंद साथी ने किया खुलासा

इस केस की जड़ें एक पहले से गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी उर्फ फौजी से जुड़ी हैं, जो पहले भी सेना में काम कर चुका है। 1 अप्रैल 2025 को वह 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था और फिरोजपुर जेल में बंद है। पूछताछ के दौरान उसने देविंदर सिंह का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गुरप्रीत जेल में रहते हुए भी सेना में अपने पुराने संपर्कों से जुड़े हुए था और वहीं से नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर

देविंदर को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ में अब इस बात की जांच हो रही है कि इस जासूसी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

2017 से शुरू हुआ था गहरा संपर्क

देविंदर और गुरप्रीत की मुलाकात 2017 में पुणे के आर्मी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। इसके बाद दोनों की पोस्टिंग सिक्किम और फिर जम्मू-कश्मीर में भी एक साथ रही। यहीं से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का सिलसिला शुरू हुआ।

और गिरफ्तारियां जल्द संभव

पुलिस और खुफिया एजेंसियां मान रही हैं कि इस नेटवर्क में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। इस मामले में जल्द और गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था को झकझोरने वाली है और यह सवाल खड़ा करती है कि क्या हमारे बीच ही दुश्मन के लिए काम कर रहे लोग मौजूद हैं?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.