Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के फरीदाबाद सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि प्रदेशभर में कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले हड़ताल कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस आंदोलन में लगभग 11 से 12 हजार कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर कनिष्ठ अभियंता, उपमंडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों में जोखिम भत्ता और कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी मांगें प्रमुख हैं।

लेखराज चौधरी के मुताबिक, कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहले भी बिजली मंत्री अनिल विज के साथ कई दौर की बातचीत हुई थी। उन्होंने दावा किया कि अगस्त में हुई वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बिजली मंत्री ने मांगों का दो महीने में समाधान करने का भरोसा दिया था। साथ ही गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने की प्रक्रिया रोकने का आश्वासन भी दिया गया था।

मोर्चा के पदाधिकारियों का आरोप है कि 19 अक्टूबर को 1,342 पृष्ठों का समानांतर लाइसेंस संबंधी मसौदा जारी कर सरकार ने अपने आश्वासन से पीछे हटने का संकेत दिया। इसके बाद कर्मचारियों में रोष बढ़ गया और आपात बैठक में हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया गया। चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की घोषित हड़ताल पहले दिसंबर की 1, 2 और 3 तारीख को प्रस्तावित थी, लेकिन मसौदा जारी होने के बाद विरोध में तत्काल आंदोलन शुरू किया गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुरुग्राम और नूंह में निजी वितरण व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया वापस नहीं ली गई और कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल तक बढ़ाया जा सकता है। मोर्चा की प्रमुख मांग है कि समानांतर लाइसेंस की प्रक्रिया रद्द की जाए और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई की जाए।

फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों ने जानबूझकर बिजली की लाइनें बंद नहीं की हैं। उनके अनुसार, आपूर्ति में रुकावट फॉल्ट के कारण आई है, लेकिन हड़ताल के दौरान कर्मचारी इन फीडरों को चालू नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। ऐसी सेवाओं में बिजली जाने की स्थिति से निपटने के लिए सर्कल स्तर पर टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.