Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बच्चों की परीक्षाओं और पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है।

यूनियन ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली आपूर्ति का काम निजी कंपनियों को सौंपने की प्रक्रिया के विरोध में हड़ताल की है। यूनियन नेताओं का कहना है कि उनकी मुख्य मांग बिजली बोर्ड का निजीकरण रोकना है। उनका दावा है कि बिजली व्यवस्था निजी हाथों में जाने से कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं और आम उपभोक्ताओं को भी महंगी बिजली का सामना करना पड़ सकता है।

यूनियन नेता सोनू यादव के अनुसार, कर्मचारी सरकार से ऐसी मांगें नहीं कर रहे, जिन्हें पूरा करना मुश्किल हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका विरोध बिजली बोर्ड के निजीकरण को लेकर है। हड़ताल तीन दिन के लिए घोषित की गई है। इसके बाद यूनियन का नेतृत्व जो फैसला करेगा, कर्मचारी उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया रोकने की अपील भी की।

दूसरी ओर, बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली न आने से घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इनवर्टर भी कुछ घंटे चलने के बाद जवाब दे रहे हैं, जिससे घरों में अंधेरा छा जाता है। लोगों के मुताबिक, बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और बिजली न होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पानी की कमी के चलते नहाने-धोने और रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी हो रही है।

प्रभावित लोगों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...

वोट चोरी के आरोपों से जनता को गुमराह कर रहा इंडिया गठबंधन : शिवराज सिंह चौहान

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल में मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने सवाल...

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.