रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका
Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों की एकजुटता और सूझबूझ के चलते आखिरकार बैल को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह घटना का पता चलते ही रोहित महाजन ने पहल करते हुए ग्रामीणों को एकत्रित किया और बैल को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच समाजसेवी एवं गोरक्षक सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और बैल को छत से नीचे उतारने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाई।काफी सावधानी और आपसी तालमेल के साथ किए गए प्रयासों के बाद बैल को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता मिली। बैल के सुरक्षित उतरने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।इस घटना के दौरान ग्रामीणों ने मानवता, सेवा भावना और बेजुबान पशुओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। रोहित महाजन, सुनील कुमार और अन्य ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।