Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सदस्यता अभियान के तहत अब तक 20 हजार से अधिक नए लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं।

ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के रूप में अपनी जगह मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगले महीने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के करीब 30 से 35 बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। इनमें से पांच से सात नेताओं के अगले महीने पार्टी में शामिल होने की संभावना है। झा के मुताबिक, पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। इसके लिए स्थानीय नेतृत्व को आगे लाने पर भी जोर दिया जाएगा।

कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए झा ने कहा कि हिमाचल के लोग दोनों पार्टियों की राजनीति से परेशान हो चुके हैं और अब एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। झा ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इन वादों पर जवाब चाहती है।उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने वादों से बढ़कर काम किया है और हिमाचल प्रदेश के लोग भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में इसी तरह के बदलाव की उम्मीद रखते हैं।झा ने कहा कि शिमला में पार्टी का प्रदेश कार्यालय पहले से कार्यरत है, जबकि धर्मशाला में जिला कार्यालय खोलने का उद्देश्य कांगड़ा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी।

लॉरेंस बिश्नोई के मामले में केंद्र पर सवाल

ऋतुराज गोविंद झा ने लॉरेंस बिश्नोई के मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद होने के बावजूद बिश्नोई के नाम पर आपराधिक गतिविधियां जारी रहने और उसे कथित विशेष सुविधाएं मिलने को लेकर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने साबरमती जेल में उसे रखे जाने और पूछताछ के लिए बाहर नहीं ले जाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

झा ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राज्य के शीर्ष दस अपराधियों में से नौ के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के मामले में भी स्पष्टता और जवाबदेही जरूरी है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

न्यू शिमला के संदीप शर्मा ने अमूल और FSSAI से की शिकायत, प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की मांग Summer express/शिमला/ संजू -:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.