मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिलौंगी थाना पुलिस ने तीन युवकों को 46 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी भी बरामद की है। बिलौंगी थाना प्रभारी भगतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 46 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मौके से एक गाड़ी भी अपने कब्जे में ली है।
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।