Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी के बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरिकेडिंग करेगी पुलिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Summer express, अंबाला। त्योहारों के सीजन में अंबाला छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। संकरी बाजारों में दिन के समय चौपहिया वाहनों के प्रवेश से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस और जिला प्रशासन से बाजारों में बैरिकेडिंग कराने की मांग की है, ताकि वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके और लोगों को जाम से राहत मिल सके।

दिवाली और अन्य त्योहारों के चलते अंबाला छावनी के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में संकरी सड़कों पर चौपहिया वाहनों के आने से यातायात बाधित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बाजारों में जाम लगने से ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है और इसका असर उनके कारोबार पर भी पड़ता है।

दुकानदारों के अनुसार, जाम की एक वजह बाजारों में अतिक्रमण भी है। कुछ दुकानदार प्रशासन की ओर से निर्धारित सीमा से आगे तक सामान रख देते हैं, जिससे सड़क की जगह कम हो जाती है। इसके अलावा कुछ व्यापारी सामान उतरवाने के लिए दिन के समय ही चौपहिया वाहन बाजारों में भेज देते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और भीड़ के बीच जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण लगाने के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में अंबाला के डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर एक तरफ बैरिकेडिंग की गई है और जल्द ही बाजारों में भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि जाम की स्थिति न बने और बड़े वाहन अंदर प्रवेश न कर सकें।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें बाजारों में लगातार जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ उनके चालान भी किए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकानों पर सामान पहुंचाने के लिए अपने वाहन देर रात लेकर आएं। दिन के समय बाजारों में प्रवेश करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस व्यवस्था से उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में यातायात सुचारू रहेगा और ग्राहकों को खरीदारी में परेशानी नहीं होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.