Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहा। मां ने निषाद को गले लगाकर खुशी के आंसू बहाए, जबकि पिता रछपाल ने हार पहनाकर बेटे को गले लगाया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भंगड़ा डालकर जश्न मनाया।

निषाद अपने साथ जापान में जीते दोनों स्वर्ण पदक लेकर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पदक अपने माता-पिता के गले में पहनाकर उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया। इस भावुक पल ने वहां मौजूद लोगों को भी भावविभोर कर दिया। मैहतपुर में स्वागत के बाद ऊना पहुंचने पर भी खेल प्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया। जिला खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। निषाद कुमार के पिता रछपाल ने कहा कि बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश, हिमाचल प्रदेश, जिला ऊना और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें बेटे की उपलब्धियों पर गर्व है।

वहीं, निषाद के कोच नसीम अहमद ने बताया कि दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए निषाद ने कड़ी मेहनत की थी। उनकी तैयारी और लगन का ही परिणाम है कि वह दोनों स्पर्धाओं में सफल रहे। अब उनका अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक में ऊंची कूद और लंबी कूद, दोनों में पदक जीतना है।निषाद कुमार ने कहा कि ऊंची कूद में उन्हें पहले से अनुभव था, लेकिन इस बार उन्होंने लंबी कूद में भी पदक जीतने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि वह ऊंची कूद के साथ लंबी कूद में भी हिस्सा लेंगे और पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्हें खुशी है कि वह अपना वादा निभाने में सफल रहे।निषाद ने युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करें। युवाओं को आरामदायक दिनचर्या के बजाय अनुशासन और चुनौतियों को अपनाना चाहिए। उनका मानना है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है। शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये...

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.