Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद को कारण माना जा रहा है।

एचएयू चौकी प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार, वारदात को कॉलोनी में रहने वाले तीन से चार युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सन्नी का तीन दिन पहले कॉलोनी के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। सन्नी काम से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सन्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सन्नी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने में सहयोग करता था। उसके पिता और बड़ा भाई भी मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर एचएयू चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। उनके बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी पर हमला, 90 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहुंचे एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। खडूर साहिब ब्लॉक में तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह को गांव कंग में कुछ लोगों ने निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो...

क्रवात अर्णब से ओडिशा के नौ जिले प्रभावित, एक हजार से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट

Summer express,ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। राज्य के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.