Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। मृतक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धान से लदे ट्रक का चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसके पहियों में हवा की जांच करने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एथनॉल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी पर हमला, 90 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहुंचे एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। खडूर साहिब ब्लॉक में तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह को गांव कंग में कुछ लोगों ने निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो...

क्रवात अर्णब से ओडिशा के नौ जिले प्रभावित, एक हजार से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट

Summer express,ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। राज्य के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.