Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में करीब 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने संदिग्ध नशा तस्करों के लगभग 50 घरों की तलाशी ली। इस दौरान स्निफर डॉग की भी मदद ली गई।

अभियान में थाना कलायत के एसएचओ एसआई रणदीप और सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार सहित पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने संदिग्ध घरों के अलावा आसपास के अन्य स्थानों की भी जांच की। इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों की संभावित छिपाने की जगहों का पता लगाने के साथ अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना था।

डीएसपी बीर भान ने बताया कि विशेष अभियान के जरिए नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैथल पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी के 190 मामले दर्ज कर 305 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया। लोगों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

डीएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे जिले को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करना है। उन्होंने आमजन से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी पर हमला, 90 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहुंचे एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। खडूर साहिब ब्लॉक में तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह को गांव कंग में कुछ लोगों ने निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो...

क्रवात अर्णब से ओडिशा के नौ जिले प्रभावित, एक हजार से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट

Summer express,ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। राज्य के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.